कालापीपल(बबलू जायसवाल) पोषण माह अंतर्गत कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी सर के निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी ललित राठौर की उपस्थिति में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को ग्राम पोंचानेर में आंगनवाड़ी केंद्र पर एवं ग्राम लाला खेड़ी के कन्या छात्रावास में *घर में पकाएंगे घर का खाएंगे*थीम के आधार पर बालिकाओं एवं दादी नानी से संवाद किया गया जिसमें खान-पान,स्वच्छता,IYCF पर चर्चा की गई बताया गया कि फास्ट फूड एवं जंक फूड,चिप्स कुरकुरे,कोल्ड ड्रिंक आदि खाद्य पदार्थों जो मानव शरीर के लिए हानिकारक हे इनसे दूर रहने ओर घर में बने खाद्य पदार्थ का सेवन करने हेतु समझाइश दी गई कार्यकम में सरपंच महोदय, शिक्षक गण,दादी नानी, महिलाएं,पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका बच्चे आदि उपस्थित रहे।


