मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम एव स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तामिया निवासी नवीन डेहरिया की पुत्री धानी की कफ सिरप से मृत्यु होने पर परिवारजनों से मिलेंने पहुंचे इस दौरान मीडिया ने तामिया के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने एवं डॉक्टर होने के बाद भी रात्रि में ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल पाने की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान बताया कि शाम को ही डॉक्टर चले जाते है जिससे आपातकालीन समय में ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल पाता है जिस कारण कई लोगों की मृत्यु हो जाती है साथ ही संपूर्ण तामिया में बंगाली झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा क्लीनिक खोलकर बच्चों एवं बड़ों का इलाज किया जा रहा है।जिससे केस बिगड़ता है और मृत्यु हो जाती है। तामिया के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रही है। वहीं स्वास्थ मंत्री ने तत्काल बीएमओ को स्वास्थ व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
बाइट -राजेंद्र शुक्ल स्वास्थ मंत्री मध्यप्रदेश
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


