कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शुजालपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान(25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025) के तहत“गर्व से कहो-स्वदेशी”के नारे के साथ मंडल सम्मेलन का आयोजन किया गया,भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में समाज के प्रोफेशनल्स,व्यापारी संगठनों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई,कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई,प्रत्येक प्रतिभागी से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जिम्मेदारीपूर्वक पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र यादव,सह प्रभारी दिनेश शर्मा तथा नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने संबोधित किया,वक्ताओं ने स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, कारीगरों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर बल दिया,इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अंजू खत्री, संगीता आर्य,कंवलजीत कौर, राजपाल सहित अन्य जिला एवं मण्डल के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश शिवहर ने किया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सुभाष आर्य ने व्यक्त किया।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराया घर-घर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत।”
अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प को दोहराया घर-घर स्वदेशी,आत्मनिर्भर भारत-यही हमारा संकल्प, यही हमारा प्रयास।


