कटनी, 09 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग, कटनी द्वारा पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय, ऑर्डनेंस फैक्ट्री कटनी में “सुकन्या रक्षा शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से अभिभावकों को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सुरक्षित बचत का संदेश देना था। इसके साथ ही स्कूल में अभिवाभको को डाकघर की अन्य योजनाओं जैसे कि PLI, PPF, GAG पालिसी इत्यादि की भी जानकारी दी गयी ।
शिविर में विद्यालय के अनेक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए। डाक विभाग की टीम द्वारा विद्यालय परिसर में ही खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई ।
📌 सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल उच्च ब्याज दर प्रदान करती है, बल्कि बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने का उत्कृष्ट माध्यम भी है।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आकांक्षा सैमुअल मैडम, शिक्षकगण एवं डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में सहायक डाक अधीक्षक श्री विपिन गुप्ता जी, मार्केटिंग प्रभारी अंकित बिलैया, आशीष शुक्ला, नितिन सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।
डाक विभाग, कटनी द्वारा आगे भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
— डाक विभाग, कटनी
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 के अंतर्गत बेटियों के नाम एक सुरक्षित पहल।


