इंदरगढ़, जनपद कन्नौज।
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान” फेज 5.0 एंटी रोमियो के तहत थाना इंदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में छात्राओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा, नारी सम्मान तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन तथा 155260 व 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।इस अवसर पर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री शीलेश कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल आरिफ, महिला कांस्टेबल शिवानी तथा महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।


