• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने किया जिले के शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिये दिए दिशा-निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2025
in छिन्दवाडा
0
*जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने किया जिले के शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिये दिए दिशा-निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/08 अक्टूबर 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा आज जिले के शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था एवं गुणवत्ता में सुधार लाना था। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला मोठार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलटवाड़ा का दौरा किया गया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मोठार में यह पाया गया कि राष्ट्रीय मींस कम मेरिट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से आवेदन फॉर्म भरवाए गए हैं, लेकिन पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास भी विद्यार्थियों से नहीं कराया गया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने प्रधान पाठक को निर्देशित किया कि कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को अगले तीन दिनों तक केवल और केवल राष्ट्रीय मींस कम मेरिट परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कराया जाए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी विद्यालय में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सीईयूटी और क्लेट की कक्षाएं अब तक प्रारंभ नहीं की गई हैं और ना ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जेईई के पिछले 10 वर्षों के साल्व्ड, अनसाल्व्ड प्रश्न पत्र भी विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं कराए गए । स्व-आकलन प्रपत्र भी विद्यार्थियों से नहीं भरवाए गए थे और कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम पाई गई। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं प्राचार्य श्री पी.के. बर्मन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि प्रधान पाठक श्री मूलचंद उईके को बिना छुट्टी के आवेदन के अनुपस्थित रहने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलटवाड़ा में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जेईई और नीट की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। पाठ्य सामग्री और पिछले 10 वर्षों के साल्व्ड एवं अनसाल्व्डप्रश्न पत्र विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए हैं। सीईयूटी और क्लेट की पाठ्य सामग्री भी प्राचार्य द्वारा क्रय कर ली गई है और कक्षाएं जल्द ही प्रारंभ होने वाली हैं। इसके अलावा, विद्यालय में प्राचार्य के विशेष प्रयास से एक बड़ा टीन शेड तैयार किया गया है, खेल मैदान का समतलीकरण किया गया है और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण अभियान भी चलाया गया है। विद्यालय के शैक्षणिक स्तर एवं त्रैमासिक परीक्षा परिणाम भी अच्छे पाए गए और विद्यार्थियों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा प्राचार्य श्री अर्जुन डेहरिया और सभी स्टाफ की सराहना की गई।

जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ. साबिर फारूकी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलटवाड़ा में व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान लैब का जायजा लिया गया और औद्योगिक भ्रमण एवं अतिथि व्याख्यान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, प्रशिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दर्ज करें।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छिंदवाड़ा में पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस*  *सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही*

*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छिंदवाड़ा में पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस* *सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध, दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d