शाहनगर थाना अंतर्गत आने वाले जुगरवारा गाँव में एक 55 वर्षीय किसान का शव फांसी के फंदे पट लटकता मिलने से हड़कंप के हालात हो गये। वही जनकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान रामपुर खजुरी निवासी संतोष आदिवासी उर्फ बाबा 55 वर्ष के रूप में हुई है। जिसका शव आज बुधवार को पलास के पेड़ पर लटकता हुआ ग्रामवासियो ने देखा। घटनाग के संबंध में शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि मौके पर फिलहाल कोई सुसाईट नोट नही मिला है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
उन्होंने कहां की परिजनों को मामले की जनकारी दे दी गई है। पुलिस परिजनों से भी पूंछताछ कर रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रथम दृष्टया संतोष द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।


