*तामिया पहुंचा धानी का शव, परिवार में मातम*
तामिया के जूनापानी निवासी डेढ वर्षीय धानी की नागपुर में मौत हो जाने के बाद तामिया में शोक की लहर है। सोमवार रात करीब 11 बजे नागपुर में उपचार के दौरान धानी ने दम तोड़ दिया था। दूसरे दिन मंगलवार को नागपुर में धानी का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिवार के लोग मंगलवार देर रात शव लेकर तामिया पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। धानी के माता पिता जहां रो-रो कर बुरा हाल था वहीं क्षेत्र वासियों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। देर रात धार्मिक रीति रिवाज से उसका स्थानीय मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया,,लेकिन मोक्ष धाम तामिया में देखा गया कि तामिया ग्राम पंचायत द्वारा वहां लाइट की व्यवस्था नहीं की गई जिससे टॉर्च और गाड़ी की लाइट से मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि 14 दिनों से इलाज करवाने में हमे 5 से 6 लाख रुपए का खर्चा आ गया।
बाइट,,मासूम बच्ची के पिता नवीन डेहरिया
बाइट,,मासूम बच्ची के बड़े पापा
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


