वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई है। उनके अनुयायी रोजाना यात्रा मार्ग पर उनकी झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से महाराज यात्रा पर नहीं निकले। इस स्थिति की जानकारी उनके आश्रम के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है।
प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में पहले भी उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और इसी कारण पहले कई बार उनकी यात्रा रद्द हो चुकी है। इस बार भी उनकी तबीयत को देखते हुए यात्रा स्थगित कर दी गई। इस समाचार के बाद उनके अनुयायियों में निराशा फैली है और सभी उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।


