रिपोर्टर संजय त्रिपाठी
पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत खमरिया मोड पर विगत दिनांक 2 अक्टूबर को देर शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद दो लोगों की घटना में दुखद मौत हो गई वहीं घायलों का इलाज कटनी जिला अस्पताल में जारी है घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आज 3 अक्टूबर को खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बताया जा रहा है की घटना के बाद राकेश पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 36 वर्ष एवं पुरुषोत्तम पटेल पिता रामशरण पटेल उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी खमरिया की कटनी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई वहीं करीब एक दर्जन लोग अभी भी इलाजरत है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामवासियों ने खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों और घायलों के परिजनों को कम से कम एक करोड रुपए मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए उन्होंने यह भी मांग की है कि कार चालक के द्वारा लगातार दुर्गा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को बेरहमी से कुचला गया। उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है वह इसी तरह चक्का जाम किए रहेंगे वही जानकारी लगने के बाद भारी पुलिस बल के साथ एसडीओपी व थाना प्रभारी पवई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है


