रीठी
देशभर में विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्ष,उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया… बारिश और मौसम की चुनौतियों के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ l बस भक्तो का यही कहना रहा कि मां की विदाई देख असमान भी रो रहा है ।
गौरतलब यह है कि कटनी जिले के रीठी नगर में 2 अक्तूबर गुरुवार को वियादशमी पर भक्तो ने बड़े ही धूमधाम से मां को विदाई की । रीठी नगर मैं एक दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं विराजमान थी जो सुबह से ही भक्त लोग मातारानी की विदाई करने मैं जुटे हुए थे, साम 6 बजे से ही सभी प्रतिमाएं पंक्तिबद्ध होकर बस स्टैंड पहुंची l जहां से ढोल नगाड़ा और बैंड बाजों के साथ मातारानी की जयकारा लगाते हुए मैन बाजार से होते हुए देवलिया डैम में प्रशासन की मौजूदगी और व्यवस्था मैं विसर्जन किया गया ।वही हजारों की संख्या मैं दशहरा देखने आई हुई बाहर की जनता को किसी भी प्रकार असुविधा को देखते हुए रात्रि के दौरान मनोरंजन हेतु गल्लामंडी मैं बुंदेलखंडी गीत,बस स्टैंड मैं देवी जागरण, भटवा बाईपास आर्केस्ट्रा डांस और गोलबाजार मैं रामलीला का आयोजन किया गया था l जिसे देख लोगो ने भरपूर लुप्त उठाया ।
हरिशंकर बेन


