कटनी (30 सितंबर) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें मंगलवार को नगर के गाटरघाट एवं मोहन घाट का निरीक्षण कर जवारा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को समस्त आवश्यक व्यवस्था निर्धारित समय पर पूर्ण करानें के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू , श्रीमती बीना संजू बैनर्जी सहित निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री मोना करेरा, शैलेन्द्र प्यासी, पंकज निगम सहित अन्य जनों की मौजूगदी रही।
महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निरीक्षण के दौरान घाटों में निर्मित कराये जा रहे कृत्रिम कुंडों का निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए शुद्ध जल का भराव करने, जुलूस मार्ग एवं विसर्जन घाटों के आसपास पर्याप्त साफ- सफाई, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, कुंडों की सफाई हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त करने सहित घाटों में सुरक्षा के आवश्यक संसाधन के साथ ही पर्याप्त प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए


