रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी: आदर्श कालोनी में जय हो दुर्गाउत्सव समिति द्वारा आकर्षक साज सज्जा के बीच रथ पर विराजी माँ दुर्गा की सौम्य प्रतिमा के दर्शनो को कल अष्ठमी के दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। समिति द्वारा नवरात्र अष्टमी के पावन अवसर माइकल आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों के साथ कान्हा रास, डांडिया नृत्य का शानदार प्रस्तुति करण किया गया। इस दौरान ब्रेड पकौड़े का प्रसाद वितरण कराया गया।


