उमरियापान:- नाबालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उमरियापान पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि 26 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिका घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 1 सितंबर 2025 को नाबालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। नाबालिका ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसवाही निवासी मिथलेश लोनी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेजा गया। कार्रवाई में सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रआर अजय सिंह, आशीष मेहरा, अजय तिवारी, आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, जगन्नाथ सिंह, सतेंद्र चौरसिया, मनोज कुम्हरे तथा सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


