कटनी। शारदेय नवरात्रि पर्व पर शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। नगर के प्रमुख स्थलों पर माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमाएँ विराजमान की गई हैं। जगन्नाथ चौक, आज़ाद चौक, गर्ल्सकॉलेज, के.सी.एस. स्कूल परिसर, पोस्ट ऑफिस के सामने, पुराना बस स्टैंड, सिविल लाइन, विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक और झर्रा टिकुरिया सहित विभिन्न स्थानों पर माँ दुर्गा के मनमोहक रूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
इसके साथ ही भव्य काली दर्शन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर का हर कोना माँ के जयकारों से गूंज रहा है और जगह-जगह भक्त मंडलियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


