कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
कन्नौज/ इंदरगढ़ आज 25 सितंबर को पूरा विश्व फार्मेसी दिवस मना रहा है इस अवसर पर इंटरनेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसका आयोजन प्रेमवती वर्मा मेमोरियल फार्मेसी इंदरगढ़ में किया गया रक्तदान शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा की रक्त कोष विभाग टीम ने सहयोग किया शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका रही जिसमें सर्वप्रथम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा के अलावा कमलेश शाक्य रानू पटेल नवनीत राजपूत अनुज सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर फार्मासिस्ट दिवस मनाया ऐसे कदम प्रत्येक नागरिक को उठाने चाहिए क्योंकि ज्यादातर मौतें इसलिए हो जाती हैं कि समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है अगर इस तरह के समाजसेवी लोग ऐसे आयोजन करते रहेंगे तो निश्चित ही चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य में काफी आसानी रहेगी


