रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : पति पत्नी ने कुलहड़ी व डंडे से वृद्ध के सिर पर किया हमला, घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में इलाज जारी…
एस.पी. कार्यालय में पहुंच परिजन ने की शिकायत, शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत
पत्र में उल्लेखित है, घटना दिनांक 20.09.2025 को समय
लगभग 9 बजे आवेदक के पिता नरेश यादव पिता रामाधीन यादव उम्र लग. 70 वर्ष अपने घर के अंदर भैसों को पानी पिला रहे थे उसी समय पवन यादव हाथ में कुल्हाड़ी लेकर व उसकी पत्नी रानू यादव डंडा लेकर एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर आवेदक के पिता को गंदी गंदी गाली देते हुये पीछे से अनावेदक के 1 सिर में कुल्हाड़ी मारी व अनावेदक कं. 2 पखौरा में डंडा मारा जिससे आहत में सिर में कटकर खुन निकलने लगा व पखौरा में डंडा की चोट लगने से दर्द होने लगा तभी आहत नरेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर गोपाल यादव व केशर बाई यादव पहुंचकर बीच बचाव किये तब अनावेदकगण बोल रहे थे कि अभी तो कम मारे है तुझे जान से खत्म करेंगे कहते हुये भांग गये ।
इसके उपरात आवेदक मौके पर पहुंचा और पिता की हालत गंभीर देखते हुये 100 नबर डायल किया 100 नंबर आने पर उस पर आहत को शासकीय अस्पताल रीठी ले गये जहां पर पुलिस आई उस समय आहत अर्धबेहोसी हालत में था तब भी आहत ने घटना को पवन यादव व रानू यादव द्वारा घटित करना बताये किंतु पुलिस ने मात्र पवन यादव का नाम देहाती नालसी मे लिखा है। चूंकि आहत के अस्पताल जाने के पूर्व पवन थाने जाकर पुलिस से मिल चुका था। इसलिये पुलिस आहत के बताये अनुसार अनावेदकगण के विरूद्ध रिपोर्ट न लिखकर रिपोर्ट में मात्र अनावेदक क. 1 का नाम लिखा है तथा आहत को चोंट डंडा से पहुंचाना बताया जबकि आहत को अनावेदक कं. 1 द्वारा कुल्हाड़ी से व अनावेदक के 2 द्वारा डंडा से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है।
आहत नरेश यादव को गंभीर चोंट सिर में होने से शासकीय अस्पताल रीठी के डाक्टर ने पट्टी बांधकर जिला चिकित्सालय कटनी इलाज हेतु रिफर कर दिया गया था तब से आहत जिला अस्पताल कटनी में भर्ती होकर इलाजरत हैं । आहत को हत्या के प्रयत्न से चोंट पहुंचाई गई है किंतु रीठी पुलिस द्वारा अनावेदकगण को बचाने के उद्देश्य से सही रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अनावदकगण अभी भी आवेदक व उसके परिवार वालो को जान से मारने की धमकी देते है और यह कहते है कि हमारी थाने में अच्छी पकड है हमारे खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। खुलेआम घूम रहें है जिससे अनावेदकगण के हौसले बुंलद है तथा आवेदक व आवेदक के परिवार तथा आहत को अनावेदकगण से जान का खतरा है इसलिये उक्त शिकायत अनावेदकगण के विरूद्ध अपराध घटित घटना अनुसार दर्ज करने के लिये श्रीमान के समक्ष यह आवेदन पेश करने हेतु मजबूर होना पड़ा है।
अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है पुलिस थाना रीठी के अपराध कं. 0376/2025 में आरोपी पवन द्वारा कुल्हाड़ी से व आरोपी रानू यादव डंडा से मारकर आहत को हत्या करने का प्रयास से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किये जाने का निर्देश दिये जाने की कृपा करें।
कटनी
दिनांक-25.09.2025
कपिल यादव
*आवेदक*
मो.न. 7746002797


