रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव
सागर। परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सुरक्षा संकल्प समारोह में बड़ी घोषणा की। उन्होंने जैसीनगर का नाम बदलकर ‘जय शिवनगर’ किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया और लगभग ₹200 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजनांतर्गत ‘सिंगल विंडो पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।


