MPNEWSCAST ( मनीष गौतम)
नई दिल्ली, 25 सितम्बर 2025 –
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितम्बर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है।
सीबीडीटी ने यह निर्णय टैक्स प्रोफेशनल्स और संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को देखते हुए लिया है। कई क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं और व्यवधानों के कारण समय पर रिपोर्ट दाखिल करने में कठिनाई हो रही थी।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रहा है और बड़ी संख्या में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट व आईटीआर पहले ही सफलतापूर्वक अपलोड हो चुकी हैं।
👉 अब करदाता 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा कर सकेंगे।


