कटनी। श्री काल भैरव जन सेवक समिति के तत्वावधान में इस वर्ष नगर में विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। माँ मन्त्रत वाली महाकाली माता का भव्य आगमन जबलपुर से 25 सितम्बर 2025, गुरुवार (तिथि : चतुर्थी) को होने वाला है।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माता रानी का नगर आगमन भव्य आरती, फूल वर्षा, कलश के दीपक व माताओं-बहनों द्वारा विशेष स्वागत के साथ होगा। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह का माहौल है।
समिति ने शहरवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वे माँ के इस पावन स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
माता रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
स्थान – पुरानी बस्ती, गौतम मोहल्ला, कटनी।
जय बाबा काल भैरव 🙏
माँ जालपा की पावन नगरी…



