VIDEO मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने लिटिल स्टार फाउंडेशन में बच्चों संग मनाया उत्सव, समाजसेवी हस्तियां हुईं सम्मानित
कटनी। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन बैठकी पर मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने लिटिल स्टार फाउंडेशन में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच निःशुल्क भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा की ताल पर मनमोहक प्रस्तुति दी और पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम प्रदीप मिश्रा, पूर्व जीएसटी प्रभारी राजेश पूरविया, उद्योगपति प्रेम बत्रा व संजय जी, और वरिष्ठ पत्रकार बाल्मिक पांडे ने दीप प्रज्वलन कर माँ दुर्गा व माँ सरस्वती के पूजन से की।
संस्था की चेयरपर्सन अधिवक्ता समाजसेवी मंजूषा गौतम ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े उत्साह के साथ किया गया।
बच्चों को मिले ढेरों उपहार
महोत्सव में बच्चों को लंच बॉक्स, कम्पास, स्टेशनरी, सिंगार सामग्री, फल-फ्रूट, मिठाई, समोसे, चिप्स और चॉकलेट सहित कई तरह के उपहार दिए गए। संस्था सचिव पं. राजेंद्र गौतम और पं. अजय मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों को गरबा और नृत्य का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है।
संस्था अध्यक्ष स्मार्ट गौतम ने कहा कि हर वर्ष निशुल्क गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
गरबा महोत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिव तांडव, राजस्थानी लोकनृत्य, मराठी लावणी और कत्थक समूह नृत्य का आयोजन हुआ। इसमें गीतांजलि कला विद्यालय की छात्राओं की विशेष भागीदारी रही।
समाजसेवियों और प्रतिभाशाली हस्तियों का सम्मान
समाज सेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, खेल, राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित अतिथियों में –
- रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव
- गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य चित्रा प्रभात
- डॉ. रुपाली गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव
- वरिष्ठ पत्रकार बाल्मिक पांडे, मनीष गौतम, सजीत तिवारी, सजल सांधेलिया, हसन
- समाजसेविका ममता गर्ग, रश्मि त्रिपाठी, दीपिका शर्मा, माही तिवारी, गीता नामदेव, रीना चौधहा सहित कई अन्य शामिल रहे।
भारी संख्या में रही उपस्थिति
महोत्सव में डॉ. समीर चौधरी, डॉ. स्नेह चौधरी, अनु शंशाक श्रीवास्तव, सोम्या रांधेलिया, संतोषी बर्मन, गौरी शर्मा, दीपा शर्मा, मंजू सोनी, राजश्री रैकवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



