• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी टॉप टेन जिलों में पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम ने भी हासिल किया ए ग्रेड

by Manish Gautam Chiefeditor
September 20, 2025
in कटनी
0
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी टॉप टेन जिलों में  पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम ने भी हासिल किया ए ग्रेड
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश के 28 जिलों के प्रथम समूह में टॉप टेन जिलों में शामिल है। कटनी जिले ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान अर्जित किया है। राज्य शासन द्वारा शनिवार को प्रदेश के जिलों की सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के निराकरण के आधार पर जारी की गई ग्रेडिंग में कटनी जिले ने 83.4 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर छठवां स्थान अर्जित किया है।

अग्रणी जिलों में शामिल

कटनी जिला प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवें स्‍थान पर रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिले ने बीते अगस्‍त माह में प्राप्त कुल 9 हजार 294 शिकायतों में से 49.41 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर कुल 83.4 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन की निरंतर समीक्षा के परिणामस्वरूप कटनी जिला पिछले 12 माहों से लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है।

 

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिला प्रशासन के अमले को उल्‍लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने और भी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें सहूलियत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है।

 

पुलिस ,नगर निगम और जिला पंचायत ने भी हासिल किया ए ग्रेड

सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के पुलिस विभाग को सातवां स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने अगस्‍त माह में 847 शिकायतों में से 52.49 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया। जबकि सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में जिला पंचायत को 20वां स्थान मिला है। जिला पंचायत अपने समूह में 47.64 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में तथा नगर निगम ने 14वें स्थान पर रहकर अगस्‍त माह में प्राप्त 656 शिकायतों का 47.29 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। इस प्रकार जहां कटनी पुलिस ने कुल 87.41 वेटेज स्कोर हासिल किया है। वहीं जिला पंचायत ने 83.13 कुल वेटेज स्कोर और नगर निगम ने 86.39 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सतना खनिज अधिकारी एच.पी. सिंह निलंबित, दीपमाला तिवारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

सतना खनिज अधिकारी एच.पी. सिंह निलंबित, दीपमाला तिवारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d