MPNEWSCAST मनीष गौतम
सतना जिले के प्रभारी खनिज अधिकारी एच. पी. सिंह को खनिज साधन विभाग के अवर सचिव ने निलंबित कर दिया है।
निलंबन का कारण चालू वित्तीय वर्ष में ई-टीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) की संख्या में भारी गिरावट है। औसत दैनिक ई-टीपी 1226 से घटकर केवल 482 रह गई।
27 जून को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में जिले की स्थिति निराशाजनक पाई गई। जांच में सामने आया कि जिले में क्षेत्र उपलब्धता के 3 प्रकरण और खदानों के लैप्स प्रपोजल के 5 प्रकरण लंबित पड़े हैं।
संचालनालय ने इसे लापरवाही और कार्यालय पर नियंत्रण में विफलता माना।
इसी आधार पर सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय का क्षेत्रीय कार्यालय, रीवा तय किया गया है।
गौरतलब है कि सतना जिले में पोस्टिंग के दौरान यह उन पर दूसरी बड़ी कार्रवाई


