रिपोर्टर संजय पटेल
आज दिनांक 20/9 /2025 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ऐरायां ब्लॉक की कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र, ऐरायां में सायं 5 बजे आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ , जनपद- फतेहपुर के जिला महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष श्री विजय कुमार त्रिपाठी द्वारा की गई| बैठक में संघ की सदस्यता, एवं शिक्षक समस्याओं की जानकारी ली गई| साथ ही साथ समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की गई |बैठक में काफी समय से कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे ब्लॉक मंत्री, संगठन मंत्री एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर मनोन्नयन हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अपने विचार व्यक्त किये कि रिक्त पदों को भरना आवश्यक है क्योंकि इससे संगठन का कार्य प्रभावित होता है। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय की अनुमति से काफी विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से श्री आकाश सिंह को ब्लॉक मंत्री, श्री शैलेश कुमार श्रीवास को संगठन मंत्री, श्री दीपक कुमार को संघर्ष समिति का अध्यक्ष एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह को संघर्ष समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया| बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य श्री रमेश चंद्र, श्री राजकुमार मौर्य,श्री आनंद कुमार मिश्र, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती रागनी, श्री सैय्यद अजमल नामूद, श्री अरविंद सिंह,श्री ओमप्रकाश पाल, श्री रमेश चंद्र, श्री जमशेर अहमद,श्री अनिल सिंह श्री लाल चंद्र मौर्य, श्री अमन सिंह, आदि सदस्य एवं ब्लॉक के एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे|


