इस अवसर पर श्री मनोज द्विवेदी अपर शिक्षा निदेशक श्री राजेश कुमार वर्मा उप शिक्षा निदेशक और कन्नौज जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पप्पू सरोज उपस्थित थे आज उनकी उपस्थिति में विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह कनौजिया और प्रधानाचार्य राजीव कुमार कटियार तथा अध्यक्ष विनीत कुमार अग्निहोत्री के द्वारा उनका विद्यालय प्रांगण में स्वागत अभिनंदन और वंदन किया गया इस अवसर पर शिक्षा निदेशक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कटियार और प्रबंधक विजय सिंह कनौजिया के द्वारा के द्वारा विद्यालय के पूर्व रिटायर्ड प्रधानाचार्य श्री हरनाथ सिंह कटियार श्री सूबेदार सिंह कनौजिया श्री राजेंद्र सिंह कटि यार तथा अंग्रेजी प्रवक्ता श्री कृष्ण यादव श्री राधा कृष्णा कनौजिया श्री राम बाबू कनौजिया को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया छात्र और छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनका उत्साह वर्धन शिक्षा निदेशक के द्वारा पुरस्कार देकर किया गया इस अवसर पर माननीय शिक्षा निदेशक ने विद्यालय को इंटर एग्रीकल्चर और वाणिज्य वर्ग की मान्यता का आश्वासन भी प्रदान किया इसके लिए विद्यालय परिवार ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया


