छिंदवाड़ा प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल जिला इकाई छिंदवाड़ा में शुक्रवार को 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। प्रदेश के आह्वान पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में हड़ताल की जा रही है, यह हड़ताल कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर है, 60 प्रतिशत भर्ती एवं कुछ जिलों में वेतन प्रदाय नहीं किया गया है, ऐरियस भुगतान
संबंधी समस्या को लेकर की जा रही है। प्रदेश में हड़ताल को उग्र आंदोलन में बदलने के लिए 26 सितंबर 2025 को सभी कर्मचारी भोपाल में एकत्रित होंगे। इस हड़ताल के कारण राशन वितरण, रासायनिक खाद का भंडारण, रवि सीजन एवं ऑनलाइन का कार्य सभी प्रभावित है। किसानों और आमजन को होने वाली असुविधा के लिए संगठन ने खेद जताया है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


