कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाला ग्राम खेजड़िया में पिछले 5 वर्षों से क्षतिग्रस्त तालाब के फूटे हुए,वेस्ट वेयर के दोबारा निर्माण या उचित सुधार की मांग को लेकर शाजापुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह खेजड़िया ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर अपने गृह ग्राम खेजड़िया ने अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया
अवगत कराया ओर खेजडिया के फुटे हुए तालाब के “वेस्ट वेयर”का शीघ्र निर्माण करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा,जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुचारू हो सके,इस पर श्री सिंधिया ने जल्द ही तालाब के निर्माण कार्य को शुरू करवाने का आश्वासन दिय,जिसकी वजह से किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।


