कटनी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा ही संकल्प के भाव के साथ श्री गहोई समाज कटनी,जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल कटनी एवं शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में 21 सितंबर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल डन कॉलोनी में आयोजित किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक चौदहा ने बताया की निशुल शिविर प्रातः 11 से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित रहेगा। जीडी मेमोरियल हॉस्पीटल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा विकास सावला जोड प्रत्यारोपण सर्जन,
डॉ आशीष तिवारी हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ मनीष तिवारी लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ,डॉ रोहित पथानिया फेंफडे रोग विशेषज्ञ,डॉ प्रवीण वैश्य मेडिकल स्पेशलिस्ट,डॉ पारितोष सोनी मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ शिव सराफ चेस्ट
फिजिशियन डॉ आर बी सिंह सर्जन के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर का लाभ उठाने आमजनों से अपील की गई है।


