अवैध शराब बिक्री के विरोध मैं अब महिलाओं मैं भी भरी आक्रोश है l अब वह लाठी लेकर सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोल दिया है । जिसको लेकर
आज शुक्रवार 19 सितंबर को कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगवा मे सुबह से ही सैकड़ों महिलाओं ने अक्रोसित होकर हाथो मैं लाठी लेकर सड़कों को जाम कर दिया जिससे आने जाने वालों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया । लगभग 1 घंटे तक जाम होने के बाद सूचना मिलते है रीठी पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची l परंतु गांव की महिलाएं इतनी आक्रोशित थी पुलिस को भी समझाने मैं पसीने छूट गए। बड़ी मुश्किल से महिलाओं ने,अब यहां शराब नहीं बिकेगी के आश्वासन में जाम को खोला गया l वही सभी आक्रोशित महिलाओं ने पूरे गांव में बंद करो शराब का नारा लगाते हुए रैली निकाल कर लोगो को चेतावनी व जागरूक किया ।
ग्राम निवासी महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में कई जगह अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे उनके परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा। घर के लोग सुबह से ही शराब का सेवन कर दिनभर नशे में धुत रहते और कोई भी काम नहीं करते। पैसा नहीं होने पर गृहस्थी का सामान बेच देते। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता है। गांव में लड़ाई झगड़े होने के कारण गांव की शांति व्यवस्था भी भंग होती रहती। शराबखोरी के कारण कई परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
अब सोचने वाली बात यह है कि यदि प्रशासन अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाते हुए अपनी जिम्मेदारी सही से निभाएं तो इन महिलाओं जैसे अन्य ग्रामीणों को फिर ऐसी नोवत नही आयेगी ।
हरिशंकर बेन


