देखिए VIDEO
आज से आईफोन 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक एपल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 9 सितंबर को लॉन्च हुई नई आईफोन 17 सीरीज की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों से कतारों में खड़े हैं।
मुंबई के बीकेसी में एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एपल शोरूम के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग लाइन में खड़े नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग 7 से 8 घंटे से इंतजार कर रहे थे, वहीं कई उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी
https://x.com/SachinGuptaUP/status/1968868578335117410?t=ePoHqHwkCvHKwvITiA2xJg&s=19
एपल इवेंट में आइफोन 17 प्रो और आइफोन 17 प्रो मैक्स सबसे बड़े लॉन्च रहे। दोनों डिवाइस A19 प्रो चिप पर चलते हैं, जो 3nm तकनीक से बनी है और इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। आइफोन 17 प्रो में 6.3-इंच जबकि प्रो मैक्स में 6.9-इंच सुपर रैटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है।
आईफोन 17 प्रो मैक्स को अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी बैकअप देने वाला आईफोन बताया जा रहा है। दोनों ही मॉडल 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जबकि प्रो मैक्स में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम की सुविधा है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है।
स्टैंडर्ड आईफोन 17 में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है और इसकी स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।


