छिन्दवाड़ा/16 सितंबर 2025/ राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में गत दिवस भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ.अस्मिता मुंजे के निर्देशन एवं हिंदी विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन व भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के समन्वयक के सहयोग से बड़े हर्षौल्लास के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अस्मिता मुंजे ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम हिंदी भाषा प्रांत के लोग हैं, हमारे भावों और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और कहा कि ज्ञान परंपरा के माध्यम से हिंदी भाषा के गौरव को विश्व पटल पर पहुंचाने का छात्रों से आवाह्न किया। प्रो. सीताराम शर्मा ने कहा कि भाषा के संरक्षण का दायित्व हिंदी भाषा के संपन्न साहित्य नैतिक मूल्यों से संपूर्ण विश्व को परिचित होना आवश्यक है । डॉ.श्रीपाद आरोणकर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत हिंदी दिवस का मनाया जाना यह स्वीकृति देता है कि सनातन परंपरा से संस्कृत एवं आज प्रचलित हिंदी ने गौरव प्राप्त किया है । डॉ.ढालसिंह गौतम ने कहा कि भाषा को जीवित रखने में ग्रामीण महिलाओं का योगदान रहा है । डॉ.छविनम श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी हमारी आन, बान, शान, और हिंदुस्तान की पहचान हैं । श्रीमती रेणुका पोफली ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी सनातन धर्म का अस्तित्व है। इस मौके पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कविताएं व भाषण के माध्यम अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें श्रीमती उईके, श्रीमती शीतल पाटील, श्रीमती सिखा बोनिया, श्रीमती ज्योति कवरेती उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालन कु.साक्षी करपे एवं पूनम परतेती ने किया एवं आभार व्यक्त श्री शोभाराम जम्होरे ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


