आज प्रवर अधीक्षक डाकघर, जबलपुर संभाग, जबलपुर के मार्गदर्शन में कटनी शहर में डाक जीवन बीमा एवं सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को रवाना किया गया ।
सहायक अधीक्षक डाकघर कटनी एवं पोस्टमास्टर कटनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता वाहन को शुभारंभ किया। इस अवसर पर डाकघर के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
यह वाहन शहर के प्रमुख मार्गों, रहवासी कॉलोनियों एवं घनी बस्तियों में भ्रमण कर आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। इस अवसर पर योजनाओं से संबंधित पम्पलेट्स भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग डाकघर की इन लाभकारी योजनाओं से जुड़ सकें।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित निवेश एवं भविष्य के लिए लाभकारी डाक योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।


