कटनी/ वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान मध्य प्रदेशशासन के मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49,6 को विलुप्त करने बकाया डी ए की राशि एरियर्स सहित प्रदान करने, केंद्र के समान एवं केंद्र के द्वारा देय तिथि से डी ए देने पेंशनर्स कल्याण मंडल को भंग कर युक्तियुक्त संगत तरीके से पेंशन कल्याण मंडल के गठन हेतु, पुराने वेतनमान के बकाया से 32एवं27 माह के बकाया एरियर्स देने सहित अनेक मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय पंडित रामनरेश त्रिपाठी एवं रामाधार गौतम प्रान्तीयसचिव पुरुषोत्तम गौतम, और संभागीय सचिव के एल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे ने मांगों के संबंध में अपने विचार रखें और मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाकर मांगों को बुलंद किया,तत्पश्चात 4:30 बजे डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को रामाधार गौतम, रामनरेश त्रिपाठी, सीताराम दुबे, पुरुषोत्तम गौतम, के एल श्रीवास्तव, वाल्मीकि मिश्रा,आर एल निगम, गोविन्द तिवारी,जागेश्वर पाठक मथुरा प्रसाद झारिया, सुशील राय, विष्णु हल्दकार, लक्ष्मण सिंह राजपूत, मोहनलाल हल्दकार प्रमोद मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुरेश पांडे, पी एस ठाकुर, विनोद द्विवेदी, विजय जैन, भगवानदास गुप्ता, आदि अनेक पेंशनर उपस्थित थे इस अवसर पर उप जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने पूरा ज्ञापन पढ़ा और कहा कि हम शीघ्र ही मध्य प्रदेश शासन को अपनी अनुशंसा के साथ आपका ज्ञापन प्रेषित करेंगे, तत्संबंध जिला अध्यक्ष सीताराम दुबे ने आभार प्रकट किया। अंत में पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्य पुनः समवेत हुए और संगठन के प्रान्तीय सचिव सी एल शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसके पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
रामाधार गौतम
प्रान्तीय वरिष्ठ
उपाध्यक्ष
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश


