छिन्दवाड़ा/10 सितंबर 2025/ पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा एवं पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा पांढुर्णा जिले में अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये गत दिवस ग्राम घोघरी साहनी व रैयतवाड़ी के नदी, नालों में बन रहे अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई, जहां से 2000 कि.ग्रा. महुआ लाहन एवं 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब को जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) च के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल.मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश एवं थाना प्रभारी श्री अजय मरकाम सहायक, उप निरीक्षक श्री प्रकाश रघुवंशी तथा आबकारी आरक्षक एवं पुलिस आरक्षक उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे*


