• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…

by Manish Gautam Chiefeditor
September 11, 2025
in ज्योतिष
0
आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज वसुमान योग और आदित्य योग के साथ अश्वनी और भरणी नक्षत्र के शुभ संयोग में ध्रुव और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ, मकर, सिंह और कुंभ राशि के जातक के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
————————————————————
*आज 11 सितंबर गुरुवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की‌ चतुर्थी तिथि है, जो कि 12:45 पी एम तक जारी रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:42 बजे तक और राहुकाल दोपहर 01:51 से दोपहर 03:24 बजे तक रहेगा। आज पंचमी श्राद्ध उन मृतक सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु पञ्चमी तिथि पर हुई हो और इसे कुंवारा पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन उन अविवाहित मृतकों के लिए श्राद्ध करना विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है जिनकी मृत्यु विवाह से पहले हुई हो। शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष दोनों की पञ्चमी तिथि पर श्राद्ध किया जा सकता है। पितृ पक्ष में पार्वण श्राद्ध के लिए कुतुप और रौहिण मुहूर्त शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध के अनुष्ठान अपराह्न काल तक पूरे कर लेने चाहिए और अंत में तर्पण किया जाता है, जिससे पितरों को शांति और तृप्ति मिलती है। श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट तक श्राद्ध करना चाहिए। इसके लिए घर की सफाई करें, गंगाजल और गौमूत्र छिड़कें। साथ ही दक्षिण दिशा में मुंह रखकर तर्पण करें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं, महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं और श्रेष्ठ ब्राह्मण को निमंत्रित कर भोजन कराएं। पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें और पंचबलि निकालें। ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद दक्षिणा और सामग्री दान करें, जिसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण आदि शामिल हैं। श्राद्ध में सफेद फूलों का उपयोग करें। दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल का विशेष महत्व है। चंद्रमा आज दिन रात मेष राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज वसुमान योग बनेगा। जबकि आज सूर्य के स्वराशि में होने से आदित्य योग का भी शुभ संयोग बना है। इन सबके साथ आज अश्वनी और भरणी नक्षत्र के संयोग में ध्रुव और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ, मकर, सिंह और कुंभ राशि के जातक के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति मिलने के योग हैं और अचानक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित बदलाव आएंगे और नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। वहीं आज कन्या राशि के लोगों को लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को सरकारी कामों में सावधानी रखनी होगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: पैसों के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। घर में सुधार से जुड़े कामों में वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने न दें। निजी जिंदगी में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से धन और मान-सम्मान दोनों का नुकसान हो सकता है। युवा लोग बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करेंगे।
करियर: कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि, मौजूदा कामों में आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों से कागजी काम करते समय गलती हो सकती है। किसी वरिष्ठ का सहयोग लेना सही रहेगा।
लव: वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना पारिवारिक व्यवस्था को बिगाड़ सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव: कोई भी काम योजना से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। खर्चों पर काबू रखने से आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, दूसरों के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव: किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों पर ही ध्यान दें। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। कहीं भी दस्तखत करने से पहले सही जांच-पड़ताल ज़रूर करें।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। अगर व्यवसाय से जुड़ा किसी भी तरह का निवेश करने की योजना है, तो तुरंत काम में लाएं। अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन इस समय पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखना भी जरूरी है।
लव: वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल सही बना रहेगा और परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा।
स्वास्थ्य : गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। ध्यान (मेडिटेशन) में कुछ समय बिताना सही रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। ध्यान रखें कि खुद के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ लाना भी जरूरी है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव: कुछ विपरीत परिस्थितियां भी रहेंगी और खर्च भी परेशान करेंगे। हालांकि, आप अपने सामर्थ्य से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। इस बात का ज़रूर ध्यान रखें कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का खतरा न उठाएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपने काम की क्वालिटी और कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। आपका कोई ऑर्डर रद्द भी हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी।
लव: वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य : ज्यादा भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2*

*कर्क* – पॉजिटिव: आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से फायदेमंद संपर्क बनेंगे।
नेगेटिव: बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। उनकी संगति और कामों पर कड़ी नजर रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा गुस्सा भी सबके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। आज यात्रा न करें तो बेहतर है।
करियर: व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। मशीनरी आदि के खराब होने से प्रोडक्शन रुक सकता है। इस समय नए लोगों के संपर्क व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे।
लव: बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर-परिवार पर बना रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम बनेगा।
स्वास्थ्य : बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। योग और ध्यान (मेडिटेशन) इसका सही उपाय है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने का सही समय है। समय रहते बिगड़े हुए संबंधों को सुधार लें। ये संबंध आपके लिए फायदेमंद होने वाले हैं। फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव: बेकार के खर्चों पर काबू रखें और सही बजट बनाकर चलें। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहनों के साथ बहस हो सकती है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह ज़रूर लें।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी, जो आपस में ही बैठकर सुलझाने से संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य : मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। ध्यान (मेडिटेशन) और योग पर कुछ समय ज़रूर लगाएं और सकारात्मक रहें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9*

*कन्या* – पॉजिटिव: कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। सही समय पर सही फैसला लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। साथ ही आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। मनोरंजक कार्यक्रम बनेंगे।
नेगेटिव: अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं। आलस, लापरवाही जैसी आदतों में सुधार लाएं। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें और मौजूदा स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां ऑनलाइन और फोन द्वारा ही व्यवस्थित करने की कोशिश करें। मौजूदा माहौल की वजह से कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा न होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
लव: पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य : आपकी जागरूकता की वजह से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*तुला* – पॉजिटिव: दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे, इसलिए दिक्कत महसूस नहीं होगी। आज रोजमर्रा की जिंदगी से अलग कुछ नई चीजें सीखने में रुचि रहेगी। नए और फायदेमंद संपर्क भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसे ठीक से निभाने में आपको परेशानी भी होगी, लेकिन संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत ज्यादा बहस में न उलझें। गाड़ी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करने की जरूरत है।
करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। लेकिन कोई भी नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह ज़रूर लें।
लव: घर में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के मामले में ज्यादा दखल न दें।
स्वास्थ्य : गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी। तुरंत इलाज लें और अपना पूरा ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रही है। समय का सही उपयोग करें और सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता ज़रूर मिलेगी। लेकिन किसी भी भविष्य से जुड़ी योजना पर अभी काम रोकना सही रहेगा।
नेगेटिव: यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ज्यादा सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ अपने संबंध खराब न होने दें।
करियर: दूसरे व्यावसायिक लोगों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें, वरना इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवा में कार्यरत लोग सार्वजनिक कामों में बहुत सावधानी रखें।
लव: पारिवारिक समस्याओं को आपसी तालमेल से सुलझाएं, इससे संबंध फिर से व्यवस्थित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य : गले में किसी तरह की खराश या इंफेक्शन महसूस हो सकता है। इसे गंभीरता से लें और इलाज करवाएं।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु* – पॉजिटिव: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी ज़रूर निकालें। इससे आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में पैसे खर्च होने की स्थिति रहेगी। कभी-कभी आलस और मौज-मस्ती में समय बर्बाद होने से आप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि खो भी सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अपनी घरेलू परेशानियों को व्यवसाय पर हावी न होने दें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में कुछ फायदेमंद स्थितियां भी बनेंगी। ऑफिस के कामों की अधिकता की वजह से कुछ परेशानी भी रहेगी।
लव: दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में चल रहे वाद-विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर के साथ झूठ बोलना संबंध खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की-फुल्की दिक्कतें महसूस होंगी। ध्यान (मेडिटेशन) करें और हल्का खान-पान रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव: अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें, आपका कोई खास काम पूरा होने की संभावना है। घर के रखरखाव और सुधार से जुड़े कामों की भी रूपरेखा बनेगी। घर के बड़े सदस्यों के मान-सम्मान और सेवा में किसी तरह की कमी न आने दें।
नेगेटिव: दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा ज़रूर करें, वरना आपकी छवि बिगड़ सकती है। बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय लगाने से सफलता आपके हाथ से निकल सकती है।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जांच ज़रूर कर लें। भावुक होकर बिना सोचे-समझे दूसरों की नकल करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिशियल मामलों में भी सावधान रहें।
लव: वैवाहिक संबंधों में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी को प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से फैसला लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। करीबी संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी।
नेगेटिव: साथ ही, व्यावहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा आदर्शवाद आपके खुद के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मन की स्थिति कुछ विचलित रहेगी और संतान का अपनी पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपको परेशान कर सकता है। उनका मार्गदर्शन करते रहें।
करियर: पैसों के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। लेकिन अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें, वरना उनके लीक होने से आपके कामों में रुकावट आ सकती है। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में स्थानांतरण से जुड़ी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य : गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*मीन* – पॉजिटिव: रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपना समय मनोरंजन और आराम में बिताएं। ऐसा करने से आपको खुशी और नई ऊर्जा मिलेगी और कामों में भी मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के सही परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव: किसी भी तरह का लेनदेन या कोई वादा न करें। इससे आप मुश्किल में पड़ जाएंगे, साथ ही संबंधों पर भी उसका बुरा असर पड़ेगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। इनके द्वारा भी आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में पैसों से जुड़े कामों को करने में किसी की मदद न लेकर खुद ही निपटाएं।
लव: पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य : किसी वजह से तनाव और उदासी जैसी स्थिति हो सकती है। सकारात्मक रहें। कुछ समय प्रकृति में बिताएं।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज शाजापुर जिले के पोलायकला का दौरा करेंगे..!

मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज शाजापुर जिले के पोलायकला का दौरा करेंगे..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d