सिलौंडी: सिलौंडी के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में साल में एक बार होने वाली 108 कलश से भगवान का अभिषेक हुआ ।
साथ ही विश्व कल्याण के लिए शांतिधारा भी हुई । जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में सिलौंडी के प्रवासी जैन बंधु जो की अब जबलपुर सहित अन्य नगर में निवासरत है वह सभी अपने परिवार सहित पहुंचे ।
सुबह 10 बजे श्री तारण तरण जैन चैत्याल्य में मंदिर विधी आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ


