सिवनी थाना लखनवाड़ा में दिनाक 06.09.2025 को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपरवाही में एक कसाक एमएच 04 जीआर 2024 से अवैध शराब का परिवहन करते हुये से जा रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद महादम के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पूजा पाष्ड के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनवाडा द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर मुखबिर की सूबना अनुसार ग्राम पीधरहाणी बिज के ओर जाने वाले रास्ते में ट्रक क्रमांक एमएँच 04 जीआर 2024 खड़ा मिला। ट्रक में चालक एवं परिचालक बैठे हुये मिले जिनसे नाम पता पूछने पर चालक का नाम प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद बौहान उम्र 35 साल निवासी गंगानगर इंदौर एवं परिचालक का नाम हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा उम्र 20 साल निवासी 154ए संतनगर इंदौर का रहना बत्ताये। चालक से रोड में ट्रक क्यों खत किये हो एवं क्या भरा है पूछने पर चालक द्वारा ट्रक में खांदीग्राम बरवाह जिला खरगौन से वेयर हाउस सिवनी की शराब भरी होना बताया शराब के दस्तावेज पूछे गये बालक ने दस्तावेज में साहिल रोडवेज की बिल्टी ASSOCIATED ALCOHOLS AND BREWERIES LIMITED (AABL) KHODIGRAM BARWAHAR शराब परिवहन करने की अनुज्ञप्ति दिनांक 02.09 2025 से 04.09.2025 के 03:09 बजे तक की थी। ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 में अवैध शराब का परिवहन करना पाया गया। ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 से अवैध शराब मैकडबल नंबर वन की 848 नग पेटियां प्रत्येक पेटी में 48 पाव कुल 40704 पाय प्रत्येक में 180 एम०एल० शराब भरी हुई 732672 लीटर, मैकड़बल नंबर वन शराब की 260 नग पेटियां एक पेटी में 24 अद्धा (हाफ) कुल 6000 नग प्रत्येक में 375 एम०एल० शराब भरी हुई 2250 लीटर कुल 1098 पंटिया कुल शराब 9575.72 लीटर कीमती लगभग 9000.000/- (नब्बे लाख रूपय) एवं शराब परिवहन में उपयोग किया गया ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 कीमती करीबन 15.00.000/- (पंद्रह लाख रूपये) को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों चालक प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद चौहान उम्र 35 साल निवासी गंगानगर इंदौर एवं परिचालक हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा उम्र 20 साल निवासी 154ए सतनगर इंदौर के द्वारा अनुज्ञप्ति अवधि समाप्ति के उपरांत भी अवैध रूप से शराब वाहन परिवहन करते पाये जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी
1-चालक प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद चौहान उम्र 35 साल निवासी गंगानगर इंदौर 2- परिचालक हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा उम्र 20 साल निवासी 154ए सतनगर इंदौर
जप्त मशरूका -1- 1098 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 9576.72 लीटर कीमती 90,00,000 रूपये 2- ट्रक कमांक एमएच 04 जीआर 2024 कीमती करीबन 15,00,000 रूपये कुल जप्त मशरूका कीमती 1.05.00.000 रूपये (एक करोड पांच लाख रूपये)
सराहनीय कार्य निरीक्षक सी०के० सिरामे थाना प्रभारी लखनवाड़ा, सउनि० महेन्द्र सिंह चौधरी, प्र०आर० 381 आत्माराम सिमोनिया, आर० 129 हामिद खान, आर० 330 हितेश माटे, आर० 819 मिथलेश पराडकर, आर० 202 शिवदीप ठाकुर आर0 205 मनोज सूर्यवंशी, आर० 343 अभिषेक डेहरिया, आर0 231 वीरेन्द्र डाहल आर० 645 दीपेश रघुवंशी आर० 452 लक्षित पाल, म०आर० 529 रामबती कुड़ापे
सिवनी से राजकुमार ठाकुर ✍🏼


