कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर गणेश विसर्जन पर्व के दौरान नागरिकों द्वारा घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं के सुगमता पूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से विसर्जन हेतु दो सुसज्जित चलित वाहनों में कृत्रिम विसर्जन कुंडों की व्यवस्था प्रदान करने का नवाचार किया गया है।
नागरिक गण घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं को इन सुसज्जित चलित वाहनों में स्थापित कृत्रिम कुंडों के शुद्ध जल में नागरिक स्वयं अपने हाथों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधि विधान पूर्वक सुगमता एवं पारंपरिक तरीके से कर सकते है।
इस वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों से घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं का एकत्रीकरण किया जाकर शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन अनुसार निस्तारण कर विसर्जन किया जायेगा।


