कटनी (04 सितंबर) – गणेश प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर निकलने वाले चल समारोह और विसर्जन प्रक्रिया के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और सहयोगी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
*इनकी लगी ड्यूटी*
जारी आदेश के अनुसार चल समारोह के दौरान कमानिया गेट से सुभाष चौक जुलूस के साथ-साथ समापन तक श्री अजीत तिवारी तहसीलदार कटनी (ग्रामीण) को दायित्व सौंपा गया है। जबकि सुभाष चौक, शेर चौक से आजाद चौक तक जुलूस के साथ-साथ समापन का जिम्मा श्री अतुलेश सिंह नायब तहसीलदार पहाड़ी, जुलूस का जिम्मा संभालेंगे।
शहर के प्रमुख विसर्जन कुंडों और घाटों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत गाटर घाट, मोहन घाट विसर्जन कुंड में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार मिश्रा की और छपरवाह घाट, विलगवां घाट की में डिप्टी कलेक्टर विन्की उइके मौजूद रहेंगे।
इसी प्रकार कटाये घाट एवं अमीरगंज तालाब इन दोनों घाटों पर प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। यहां की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति लिल्हारे को सौंपी गई है। वहीं मसुरहा घाट एवं माई नदी विसर्जन कुण्ड का दायित्व प्रभारी तहसीलदार श्री आशीष अग्रवाल संभालेंगे।
इसी प्रकार अधीक्षक भू- अभिलेख श्रीमती अमृता गर्ग बाबा घाट में कानून व्यवस्था का दायित्व संभालेगी। जबकि सिमरार नदी रपटा (जुहीला) घाट विसर्जन कुंड में नायब तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह तैनात रहेंगे।
इसके अलावा पीरबाबा नदी, हनुमान घाट की जिम्मेदारी प्रभारी तहसीलदार श्री अजीत तिवारी संभालेंगे। जबकि बजरंग कॉलोनी स्थित घाट विसर्जन कुंड पर सहायक अधीक्षक श्री संतोष श्रीवास्तव एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास विसर्जन कुंड में श्री विवेक मूले को ड्यूटी पर लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त, श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, उपखण्ड मजिस्ट्रेट कटनी, संपूर्ण गणेश प्रतिमा चल समारोह और विसर्जन कुंडों की व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
आदेश में उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को भी अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे जिले में शांति और व्यवस्था बनी रहे।


