कटनी – मिलाद-उन-नवी पर्व पर शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से मिशन चौक (दिलावर चौक) से निकलने वाली मोटर साइकल वाहन रैली और अंजुमन स्कूल से पैदल रैली जुलूस की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद और मुकम्मल करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
मोटर साइकिल वाहन रैली और पैदल रैली जुलूस के दौरान शुक्रवार की प्रात: 8 बजे से मिलाद-उन-नवी वाहन रैली जुलूस समाप्ति तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आशीष अग्रवाल की ड्यूटी मोटर साइकिल वाहन रैली के आगे और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अजीत तिवारी मोटर साइकिल वाहन रैली के मध्य में और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अतुलेश सिंह की ड्यूटी मोटर साइकिल वाहन रैली के पीछे लगाई गई है। यह मोटर साइकिल वाहन रैली मिशन चौक( दिलावर चौक), बरगवां, झर्रा टिकुरिया, अल्फ्रेड गंज, सुभाष चौक, लखेरा, मंगल नगर, रोशननगर, एनकेजे तिलक कॉलेज, खिरहनी फाटक अहमदनगर से होते हुये वापस मिशन चौक पहुंचेगी।
इसी प्रकार अंजुमन स्कूल से शुरू होने वाली पैदल रैली जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमृता गर्ग की ड्यूटी पैदल रैली के आगे एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट विवेक मुले की ड्यूटी पैदल रैली के मध्य और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संतोष श्रीवास्तव की ड्यूटी पैदल रैली के पीछे लगाई गई है। पैदल रैली अंजुमन स्कूल से खिरहनी फाटक, बरगवां, नेहरू वार्ड, सुभाष चौक, अहमदनगर, दिलावर चौक, शरीफ भाई की गली से होता हुआ आजाद चौक, किशन चौक, गांधी द्वार, जवाहर चौक, सुभाष चौक, मोहन टाकीज, स्टेट बैंक से होता हुआ अंजुमन स्कूल में समाप्त होगा।
अपर जिला मजिस्ट्रेट नीलांबर मिश्रा ने मोटर साइकिल वाहन रैली और जुलूस एवं पैदल रैली की संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और नगर पुलिस अधीक्षक को बनाया है।


