मादक पदार्थ गांजा के साथ रेल्वे स्टेशन पिपरिया कला के पास ग्राम खिरहनी का रहने वाला बुद्ध राम कोल के कब्जें से पकडा गांजा करीब 10 किग्रा कीमती 150000 रिपोर्टर:सुरेश सेन*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध गांजा के विरुद्ध थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव एवं बरही पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02-03 सितम्बर की दरमियानी रात रेल्वे स्टेशन पिपरिया कला बरही के पास ट्रेन से ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे आरोपी बुद्ध राम कोल पिता सुनई कोल उम्र 45 साल निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 9 किलो 800 ग्राम कीमती करीबन 1,50,000/– रूपये आरोपी के कब्जे से जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।
आरोपी: बुद्ध राम कोल पिता सुनई कोल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी
मात्रा – 09 किलो 800 ग्राम कीमत करीबन 1,50,000/–रूपये
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी.विनोद कांत सिंह, सउनि.देवानंद शर्मा , प्र आर. अनिल ठाकुर, प्रआर हरिशंकर तिवारी, आर.पूरन सिंह, आर विवेक यादव ,आर गिरवर सिंह , आर राजेश रंजन की मुख्य भूमिका रही।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


