कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
इन दोनों कालापीपल नगर में
चौराहे पर सामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं,पुलिस सब तमाशा देख रही है,नगर में शाम ढलते ही शराबी शराब पीकर नगर की गली मोहल्ले में घूमते रहते हैं,अभी कुछ दिन पूर्व सामाजिक तत्वों द्वारा 4-5 फोर व्हीलर गाड़ियों कांच फोड़ दिए गए,एक दिन पूर्व पंचमुखी चौराहे पर आवारा लोगों ने खुब उधम मचाया,उसी रात सीहोर
रोड पर दो समुदाय के लोगों के बीच में झूम-चुटकी व गाली गलौज कर आपस में भिड़ गए और रही सही कसर थाने से महज 500 मी.दूरी पर सरदार जी के पेट्रोल पंप पर छ:लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को डंडों से पीट दिया गया और यह सारी वारदात पेट्रोल पंप के कैमरे में कैद हो गई,इन सब मामलों से नागरिकों में भय का माहौल पैदा हो रहा है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं एक-दो पुलिस कर्मी भूमि के साथ मिलकर जमीनों के सौदे व दलाली में लगे हुए हैं,उन्हें सरकार की नौकरी से कोई मतलब नहीं है,शायद ऐसा लगता है,वह तो हर समय भू-माफियाओं के घूमते हुए देखे जा सकते हैं,पुलिस रात में गश्त कैसी कर रही है यह किसी को नहीं मालूम है,पुलिस ने सरदार पैट्रोल पंप पर हुए विवाद में एफआईआर दर्ज करते हुए हैं छ: लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है,इन घटनाओं से पुलिस की लापरवाही सांप झलक रही है,


