शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी जिला कटनी मे मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य रतिराम अहिरवार जी के द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया यह कार्यक्रम श्री चंदन यादव क्रीड़ाधिकारी जी के द्वारा आयोजित कराया गया।
योग अभ्यास डॉ हेमंत कुमार चौरसिया जी के द्वारा संपन्न कराया गया उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी डॉ रविता सिंह डॉक्टर सुदीपा जाना श्रीमती रश्मि सिंह श्री पंकज मिश्रा के साथ-साथ उपस्थित समस्त छात्र- छात्राओं एवं स्टाफ ने शारीरिक रुप से स्वस्थ व मजबूत रहने एव लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।
इसके बाद छात्र – छात्राओं के लिए योगाभ्यास, बैडमिंटन व रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।


