• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

मध्य प्रदेश नदियों का मायका है, उनके उद्गम स्थल को सुरक्षित बनाएं : मंत्री पटेल

by Manish Gautam Chiefeditor
August 29, 2025
in top
0
मध्य प्रदेश नदियों का मायका है, उनके उद्गम स्थल को सुरक्षित बनाएं : मंत्री पटेल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग की प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में नर्मदा किनारे किए जाने वाले पौधरोपण कार्यों एवं नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश को नदियों का मायका का कहा जाता है। नदियों के उद्गम स्थल को सुरक्षित बनाएं जिससे हमारी नदियां सदानीरा बनें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इस संबंध में गंभीरता से ध्यान दे।

मंत्री पटेल ने निर्देश दिए कि पौधरोपण कार्यों को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य शुरू करने से पूर्व फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

पटेल ने कहा कि वर्ष 2026 तक राज्य के सभी श्मशान घाटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिये सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही, श्मशान घाटों का सीमांकन करवाते हुए फेंसिंग और वृक्षारोपण कार्य भी किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन – सामान्य सभा की बैठक

मंत्री पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन की सामान्य सभा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिशन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से प्रमुखता के साथ संचालित किया जाए।

मंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए सभी स्तरों पर ठोस कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। सेग्रीगेशन (गीला-सूखा कचरा अलग करना) पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिससे स्रोत स्तर पर ही समाधान संभव हो। इंदौर, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु मॉडल को अपनाकर क्लस्टर आधारित कचरा प्रबंधन की दिशा में पहल की जा रही है। इलेक्ट्रिक व डीजल वाहनों के उपयोग को संतुलित कर ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।पंचायतों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और यूज़र चार्जेज लागू करने की पहल की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर एजेंसियों व स्व-सहायता समूहों को जोड़कर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। गोवर्धन योजना व गौशालाओं के माध्यम से अपशिष्ट से ऊर्जा और खाद बनाने के सफल प्रयोग हो रहे हैं। मनरेगा और अन्य योजनाओं से कन्वर्जेंस कर संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। धार्मिक आयोजनों (नवरात्रि, दशहरा, भंडारे आदि) को “जीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में मनाने की तैयारी के निर्देश भी दिए।

पंचायतों में स्वच्छता अभियान, दीवार लेखन, प्रतियोगिताएँ व रैलियाँ जैसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जनसंपर्क विभाग के साथ एकीकृत कैंपेन बनाकर स्वच्छता संदेश पूरे प्रदेश में प्रसारित किए जाएंगे।

पंचायतों को सस्टेनेबल मॉडल अपनाने के लिये प्रशिक्षण और मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा रहे हैं। पीपीपी मॉडल (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) से छोटे-बड़े खिलाड़ियों को जोड़कर दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिये प्लास्टिक वेस्ट, कंपोस्ट और रिसाइकलिंग उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल करते हुए केवल सरकारी फंड पर निर्भर न रहकर कमर्शियल मॉडल को अपनाने के निर्देश दिए गये।

संपादक

मनीष गौतम 9993205230

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
12 राशियों के इन 12 मंत्रों के द्वारा श्री गणेश आपके सभी कार्यों को सिद्ध करते है

आज 29 अगस्त शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.....*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d