• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 29 अगस्त शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 29, 2025
in ज्योतिष
0
12 राशियों के इन 12 मंत्रों के द्वारा श्री गणेश आपके सभी कार्यों को सिद्ध करते है
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मां लक्ष्मी की कृपा और ब्रह्म योग के संयोग से वृषभ, मिथुन, मकर, तुला, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें दूर होंगी और जीवन में चारों ओर से खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 29 अगस्त शुक्रवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो कि 08:21 पी एम तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि लग जाएगी। सूर्य देव सिंह राशि में वही चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक और राहुकाल सुबह 10:46 बजे से 12:22 बजे दोपहर तक रहेगा। आज के दिन का ग्रह स्वामी शुक्र है और चंद्रमा से शुक्र केंद्र स्थान में विराजमान होकर राशि परिवर्तन योग बनाएंगे। इसके साथ ही आज गुरु चंद्रमा के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे और स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र के संयोग में ब्रह्म योग बनने जा रहा है। आज शुक्रवार होने से दिन की देवी मां लक्ष्मी होंगी, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। ऐसे में आज का दिन मां लक्ष्मी की कृपा और ब्रह्म योग के संयोग से वृषभ, मिथुन, मकर, तुला, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें दूर होंगी और जीवन में चारों ओर से खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*

*डॉ.चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

*मेष* – पॉजिटिव – आज भावनाओं की बजाय समझदारी और चतुराई से काम करें, जिससे आप सही फैसला ले पाएंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर कोई बंटवारे से संबंधित काम है, तो किसी की मदद से उसे हल करने की कोशिश करें।
नेगेटिव – कुछ समय परिवार के लोगों तथा बच्चों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। आपको अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन इस समय धैर्य बनाए रखना ही सही है।
करियर – काम के लिए बहुत अच्छी परिस्थितियां बन रही हैं। यह समय अपने संपर्क और काम करने की प्रणाली को और मजबूत बनाने का है। काम की जगह पर सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन और नियमों को और अधिक मजबूत करना होगा।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार के लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य – संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक मेहनत और व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव – भाग्य को और अधिक मजबूत करने वाला समय है। सफलता पाने के लिए दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने निजी काम पर ज्यादा ध्यान दें। बच्चों की समस्याओं को सुनें और उन्हें सुलझाएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव – कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम लें। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। इस समय मानहानि या कोई आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि गलत सोच वाले लोगों से कुछ दूरी बनाकर रखें।
करियर – व्यावसायिक काम सही तरीके से चलते रहेंगे। साथ ही आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में खास सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव – परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य – वाहन सावधानी से चलाएं तथा जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें। चोट लगने या दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*मिथुन* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से किसी समस्या को लेकर चल रहे तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। संतान के करियर से संबंधित कोई खबर मिलने से घर में उत्साह भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव – गुस्सा और जिद्दी स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए अपनी इन कमियों में सुधार लाएं। इस समय आय में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है, लेकिन वर्तमान हालात की वजह से तनाव लेना सही नहीं है।
करियर – काम के लिहाज से परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं हैं। किसी भी तरह का निवेश करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के अच्छे योग बने हुए हैं। जगह में बदलाव भी संभव है।
लव – शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – अपना रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज पढ़ाई तथा अच्छी जानकारी हासिल करने में बहुत अच्छा समय बीतेगा। किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा, जिससे राहत महसूस होगी। युवा वर्ग को अपनी पहली आय मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव – स्वभाव में स्वार्थ लाना और सिर्फ अपने बारे में सोचना करीबी लोगों को नाराज भी कर सकता है। वसीयत से संबंधित मामले उठ सकते हैं। बहुत ज्यादा धैर्य व संयम से काम लेने की जरूरत है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों पर भी बिताएं।
करियर – व्यवसाय में इस समय किसी भी काम को बहुत अधिक ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी और प्रतिस्पर्धा से संबंधित मामलों में भी बहुत ज्यादा परेशानियां आएंगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने डिपार्टमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव – पति-पत्नी तथा प्रेम संबंध खुशनुमा रहेंगे। साथ ही मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी खुशी देगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी भी तरह की चिंता न करें। सिर्फ दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही सही रहेगा। घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। राजनीतिक व सामाजिक दायरे को बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव – अपने निजी काम पर भी सही ध्यान देने की जरूरत है। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं। इसकी वजह से काम का बोझ बढ़ता जाएगा। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में दखल न दें।
करियर – व्यवसाय में अपने काम से ही मतलब रखें तथा सफलता पाने की हर संभव कोशिश करें। वर्तमान समय में चल रहे व्यावसायिक कामों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान दें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, निश्चित ही आपको फायदा होने वाला है।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन प्रेम संबंधों का असर आपके घर और परिवार दोनों पर पड़ सकता है, इसलिए उनमें समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य – गैस व एसिडिटी की हल्की-फुल्की समस्या रहेगी। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*कन्या* – पॉजिटिव – समय और भाग्य दोनों आपके लिए अनुकूल बने हुए हैं। आत्मविश्वास और आत्मबल मजबूत रहेगा। समाज में आपकी मौजूदगी रहेगी तथा संपर्क भी बढ़ेगा, जो कि भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव – घर के किसी सदस्य के शादीशुदा जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। इस समय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर दखल ही न होने दें।
करियर – यह समय आलस को छोड़कर पूरी मेहनत और ऊर्जा से काम करने का है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को सार्वजनिक न करें तथा खुद ही सभी फैसले लें। काम की जगह पर कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपके बारे में नकारात्मक अफवाह फैल सकती है।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा तथा घर के सभी सदस्य आपस में खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि अपनी नियमित जाँच जरूर करवाएं।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3*

*तुला* – पॉजिटिव – आज किसी खास काम के पूरा होने से तनाव और थकान से राहत मिलेगी। कुछ अनुभवी लोगों के साथ में आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। संपत्ति से संबंधित किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही समय है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा।
नेगेटिव – अपने गुस्से व चिड़चिड़ापन पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी इस तरह के स्वभाव की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का अपने निजी जीवन में दखल न होने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही है।
करियर – निजी व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि फोन के जरिए काम चलते रहेंगे। मार्केटिंग से संबंधित कामों में सही सफलता भी मिलेगी, लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहें। लेन-देन के मामलों में खासतौर पर सावधानी बरतें।
लव – परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा तथा बच्चों का भी सही सहयोग बना रहेगा। जमीन से संबंधित कामों में अगर निवेश करने की कोई योजना चल रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। परिस्थितियां अनुकूल हैं।
नेगेटिव – ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें। संपत्ति या निजी मामलों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने सामान की देखभाल खुद करें, चोरी होने या खोने की संभावना लग रही है।
करियर – व्यावसायिक काम करने की प्रणाली में अप्रत्याशित सुधार आएगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज बहुत ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का भी कोई लक्ष्य पूरा होने से पदोन्नति के भरपूर योग बन रहे हैं।
लव – जीवनसाथी या परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य – बहुत ज्यादा काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। ध्यान और योग करना इस समस्या का सही निवारण है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*धनु* – पॉजिटिव – आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए कुछ खास परिस्थितियां बनाने वाली है। सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने का मौका मिलेगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा बड़ा नजरिया भी रखेंगे।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि सामाजिक कामों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना जरूरी है। बुरी सोच वाले लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है।
करियर – काम की जगह में आंतरिक व्यवस्था सही बनी रहेगी, लेकिन किसी भी काम को कल पर न टालकर सही समय पर ही शुरू करने का प्रयास करें। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी सहयोग व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगा।
लव – शादीशुदा संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर न हो।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी हो सकते हैं। खान-पान हल्का और आसानी से पचने वाला लें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव – आपको अपनी मेहनत और योग्यता का भरपूर लाभ मिलेगा। अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल रहेंगे। लेकिन व्यस्तता की वजह से घर पर ज्यादा समय भी नहीं दे पाएंगे। हालांकि परिवार के लोगों का पूरा सहयोग बना रहेगा। हर बात को गहराई से समझना आपका खास गुण रहेगा।
नेगेटिव – आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको छुटकारा पाना भी मुश्किल है। परिवार के लोगों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से संबंधों को खराब होने से बचाना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में वर्तमान स्थिति की वजह से कुछ दिक्कतें और परेशानियां सामने आएंगी, लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है, वरना कोई गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ बहस में न पड़ें।
लव – पति-पत्नी में बच्चों की वजह से नोकझोंक रह सकती है। अपने बहुत व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है।
स्वास्थ्य – सकारात्मक परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाए रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव – निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज बाहरी गतिविधियों को टालकर घर पर ही अपनी वित्तीय योजनाओं से संबंधित कामों पर ध्यान दें। आपके काम पूरे होंगे। किसी भी तरह के शुभ आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खुशी देगा।
नेगेटिव – कोई भी फैसला भावनात्मक होकर न लें। बनते कामों में रुकावट पड़ने से आपको चिंता रह सकती है। धन से संबंधित नुकसान भी संभव है। अगर घर में सुधार से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का पालन जरूर करें।
करियर – व्यवसाय से संबंधित सभी काम सही तरीके से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। दूरदराज की पार्टियों से फिर से संपर्क बनेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने उच्च अधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा।
लव – वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे तथा घर में अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आने से मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य – ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी, इसलिए समय-समय पर आराम भी करना आवश्यक है। कुछ समय मनोरंजन में भी जरूर बिताएं।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

*मीन* – पॉजिटिव – प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात के मौकों को न छोड़ें, क्योंकि यह संपर्क आपके लिए कई अच्छे मौके भी देंगे। अपना दबदबा बनाए रखने के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से संबंधित कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।
नेगेटिव – अपने बजट का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। अभी धन के लाभ की बजाय खर्च की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की बजाय शांति से निपटाने की कोशिश करें।
करियर – व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को करते जाएं। समय उपलब्धियों वाला है, इसका सही उपयोग करें। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ कोई खास लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव – वैवाहिक संबंधों में मिठास रहेगी। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है उज्जैन और ऊर्जा के श्रोत हैं बाबा महाकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  उज्जैन की आघ्यात्मिक धरोहर पूरे विश्व को दे रही है दिशा: केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत

देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है उज्जैन और ऊर्जा के श्रोत हैं बाबा महाकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की आघ्यात्मिक धरोहर पूरे विश्व को दे रही है दिशा: केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d