कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक चौका देने मामला प्रकाश में आया है,,। जहां कागजों में स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात तो है परंतु जमीनी स्तर पर केंद्र ही नही है।
हम बात कर रहे ग्राम मझगवा आरोग्य केंद्र की जहा स्कूल की ही बिल्डिंग पर छोटे अक्षरों में लिखा हुआ है आरोग्य केंद्र सीएचसी रीठी ।
वही की मध्यान भोजन बनाने वाली महिलाओं ने बताया कि यहां कोई भी कर्मचारी को आज तक हमने नहीं देखा है ।
यहां के रेहवासियों का आरोप है कि यहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं आते हैं और ना ही यहां पर कोई अस्पताल खुली हुई । जबकि इस समय गांव गांव दस्तक अभियान भी चल रहा है उसके बाद भी यह गांव अछूता क्यों है,,?
इस संबंध में जब यहां कि एएनएम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां का सेंटर रिजेक्ट हो गया है इस कारण से ग्राम करहिया से ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती है ।
अब सवाल यह उठता है कि जब कागजों में यहां सीएचओ तैनात है तो ,यहां का सेंटर रिजेक्ट क्यों किया गया l क्यों यहां के रेवासियों को स्वास्थ्य सेवाएंओ से वंचित रखा जा रहा है। यह सारे सवाल ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं । अब देखना यह है कि इस संबंध में ऊपर बैठे उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं


