रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
मंडला -जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम महा आरती भंडारा समिति के तत्वाधान में पहली बार विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों से आये पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीकी से कुश्ती के दाव पेंच दिखाएं दंगल रात लगभग 8:00 बजे तक चला जिसमें सैकड़ो पहलवानों ने अपनी पहलवानी का
प्रदर्शन किया वहीं अंतिम मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा जिसका कुश्ती देखने वाले दर्शकों ने भी भरपूर आनंद उठाया आपको बता दें कि
श्री सूर्यकुण्ड धाम धार्मिक आस्था और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। यहां के हनुमान जी प्रतिदिन तीन रूप धारण करते हैं, जिसके दर्शन के लिए रोजाना दूर-दूर से भक्तों का आना – जाना लगा रहता है एवं श्री सूर्यकुंड धाम महाआरती भंडारा समिति के द्वारा लगातार कई वर्षों से परिक्रमा वासियों को रूकने एवं भोजन प्रसादी की 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं इस धार्मिक आस्था के बीच इनामी दंगल का आयोजन लोगों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
वाईट -अध्यक्ष, कुश्ती महासंघ
मंडला से भूनेश्वर केवट की रिपोर्ट


