संवाददाता -भूनेश्वर केवट
*मंडला पुलिस का सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल ग्राम धनगाँव में किया गया फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन*
मंडला पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न आयोजन जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित कैसे हो आदि साझा किये जाते हैं साथ ही पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक
मंडला के दिशा निर्देश में थाना बिछिया पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल ग्राम धनगाँव में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 30 टीम भाग ले रही है । इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करना, स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना और पुलिस तथा समुदाय के बीच विश्वास और आपसी समझ को बढ़ाना है।
पुलिस अधिकारी समुदाय के एक अभिन्न अंग के रूप में सक्रिय रहे, उन्होंने न केवल खेल का आयोजन किया, बल्कि स्थानीय युवाओं से संवाद भी किया और बताया की खेल आयोजन, अपराध निवारण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ता है।


