कटनी। स्पा सेंटरों एवं होटलों में हो रहे देह व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदर्श कॉलोनी मोड पर स्थित होटल ब्लू मून में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा महिला थाना पुलिस को होटल की जांच के निर्देश दिए गए। एसपी के निर्देश मिलते ही टीम तत्काल होटल पहुंच गई। जांच के दौरान होटल में प्रेमी जोड़े मिले। पुलिस ने होटल में मौजूद दस्तावेजों एवं मिले
प्रेमी जोड़ों से पूछताछ करते हुए पूरे होटल की तलाशी ली। जांच के दौरान देह व्यापार कराए जाने की सूचना तो गलत साबित हुई, लेकिन कार्यवाही के कारण हड़कंप की स्थिति निर्मित रही। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के उपरांत होटल संचालक को विधिवत दस्तावेजों को मेंटेन करने की हिदायत दी गई। आपको बता दें कि शहर के कई होटलों एवं अधिकतर स्पा सेंटरों में देह व्यापार संचालित होने की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। इस बात को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के स्पष्ट निर्देश है कि ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जाए। आज की कार्यवाही इन्हीं निर्देशों के तहत सामने आई।


