कालापीपल(बबलू जायसवाल)इस बार गणेशोत्सव खास रहेगा,नगर में 5 से 20 फीट तक की गणेश प्रतिमाएं स्थापित होगी,नगर में पंडालों की सजावट शुरू हो चुकी है,मूर्तिकार लगातार काम में जुटे हैं,सार्वजनिक गणेश सार्वजनिक गणेशउत्सव समिति,कर्मचारी कॉलोनी गणेश मदिर और विशेष विद्युत सज्जा की जा रही है,बाजार में प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं,यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाएं खरीदते हैं,कई समितियों ने पहले ही गणेश जी प्रतिमा बुकिंग कर ली थी,नगर में सभी गली मोहल्लों मे प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी,इस बार पंडालों में शिव और माता पार्वती के साथ,भगवान राम, विष्णु,कृष्ण,बालाजी,बाहुडली के स्वरूप में गणेश जी विराजेंगे..तैयारियां शुरू…चौराहों,मोहल्लों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना होगी बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी,अनंत चतुर्दशी तक उत्सव की धूम रहेगी,नगर परिषद पानखेड़ी में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं,बाजारों में व्यापारी छोटी-छोटी सुंदर मूर्तियों की बिक्री करते नजर आए,


